हाथियों के लगातार हमले से प्रभावित कालचीनी प्रखंड के खोकलाबस्ती के निवासियों ने वन विभाग के हैमिल्टनगंज रेंज के रंगामाटी बीट कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। खोकलाबस्ती क्षेत्र के निवासी वर्तमान में जंगली हाथियों के बढ़ते हमलों का सामना कर रहे हैं क्योंकि हाथी लगभग हर रात गांव में प्रवेश करते हैं और कहर बरपाते हैं। सोमवार को हाथी के हमले में एक स्थानीय महिला घायल हो गई थी और फिलहाल अलीपुरद्वार अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बीट कार्यालय पर आकर रोष प्रकट करते हुए घायल महिला के इलाज की व्यवस्था की मांग करते हुए नारे लगाये। उनलोगों ने वन विभाग से गांव की सुरक्षा के लिये रात को पहरेदारी बढ़ाने की मांग की। वन विभाग के हैमिल्टनगंज रेंज के रेंज ऑफिसर अंकन नंदी ने ग्रामीणों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि घायल महिला के इलाज का खर्चा दिया जाएगा और वनकर्मी खोकलाबस्ती गांव की पहरेदारी करेंगे।
Related Posts
राजनगर, एक सामाजिक-सांस्कृतिक मिडिया संगठनले कूच बिहार मा शिक्षक दिवस मनाउनेछ
- Editor
- September 4, 2021
- 0
राजनगर, एक सामाजिक-सांस्कृतिक मिडिया संगठन, कूच बिहार को सांस्कृतिक परम्परा लाई पुनर्जीवित गर्न एउटा इनिसिएटिव शुरू गरेको छ। शहरको हेरिटेज फिर्ता ल्याउन संगठनले विभिन्न कार्यक्रमहरुको […]
आवास योजनाको पैसाबाट शौचालय बनेको केन्द्रीय टोलीमा धेरै गुनासो आएको छ
- Priyanka Bhowmick
- February 6, 2023
- 0
आवास योजना अन्तर्गत घर पाएपछि उनले त्यो पैसाले शौचालय बनाएका छन्। दुई सदस्यीय केन्द्रीय प्रतिनिधिमण्डल निरीक्षणको क्रममा पश्चिम मिदनापुर जिल्लाको घाटाल प्रतापपुरका एक व्यक्तिको घर […]
सिलगढ़ीमा चुनाउ प्राय: शान्तिपूर्ण…
- Editor
- February 13, 2022
- 0
आशावादी छन् । तृणमूल कंग्रेसका नेता गौतम देवले भने, यसपालि सिलगढ़ी नगरनिगम चुनाउ जितेर मुख्यमन्त्री ममता ब्यानर्जीलाई उपहार दिन चाहन्छौं, मानिसहरूले स्वतःस्फूर्त र शान्तिपूर्ण तरीकाले […]